शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट

0 243

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर के साथ ‘हाउसफुल 5’ (‘Housefull 5’) के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. शूटिंग करते हुए अक्षय कुमार की आंख में चोट लग गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार जब अक्षय कुमार फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे. तो अचानक एक उड़ती हुई चीज उनकी आंख में जा लगी. जिसकी वजह से वो घायल हो गए. जानकारी के अनुसार अभी एक्टर का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी है. वहीं अक्षय को चोट लगते ही सेट पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया. जिन्होंने एक्टर का चेकअप किया और उनकी आंख पर पट्टी बांध दी है. फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा गया है.

बात करें फिल्म की शूटिंग की तो फिल्म की शूटिंग थोड़ी देर के लिए जरूर रुकी थी, लेकिन उसके बाद वापस इसे शुरू कर दिया गया. हालांकि, अक्षय के सीन्स को अभी रोक दिया गया है. इन सीन्स को उनकी रिकवरी के बाद ही शूट किया जाएगा. अक्षय टाइम के बहुत पाबंद है और अपनी फिल्म की शूटिंग को टाइम से खत्म करना पसंद करते हैं. ऐसे में इस बात के चांसेस हैं कि वो जल्द ही रिकवर होकर शूटिंग पर वापस लौटेंगे.

बता दें कि हाउसफुल 5 अगले साल यानि 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं इसके अलावा अक्षय कुमार के पास और भी कई बड़े फिल्में पाइपलाइन में हैं. जिसमें ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल है. इसके साथ ही उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी आने वाली है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.