जयपुर के कोचिंग सेंटर में गैस का रिसाव, 24 छात्र बेहोश; आनन-फानन में पहुंचाया गया हॉस्पिटल

0 326

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में गैस लीक होने से 24 छात्र बेहोश हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि राजधानी के गोपालपुर इलाके स्थित उत्कर्ष कोचिंग में यह हादसा हुआ। रविवार शाम को इंस्टीट्यूट में छात्रों को अचानक दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 7 छात्राओं को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, दो अन्य को मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया। यहां पर आज रविवार को भी स्पेशल क्लासेज लगाई गई थीं।

शायद यह गैस का असर है या कोई और कारण, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पौने सात बजे एक अजीब सी बदबू कोचिंग सेंटर में फैल गई। जिसके बाद छात्राओं को सांस लेने में दिक्कतें आने लगी।

छात्रों की बिगड़ी तबीयत
कुछ छात्राओं ने चक्कर आने की शिकायत की और कोचिंग क्लास की खिड़कियां बंद थी, जिस वजह से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई। जिस इलाके में घटना हुई, वह महेश नगर थाना इलाके के अंतर्गत आता है। एएसपी योगेश चौधरी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर का मुआयना किया है। गैस लीक को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं मिली। लेकिन गटर की बदबू जरूर आ रही थी।

छात्रों को भेजा गया अस्पताल
इसके बाद छात्र बेहोश होने लगे। जिसके बाद कोचिंग प्रबंधन ने एंबुलेंस के जरिए उनको अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक 2 को छोड़ बाकी सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहरे है। वहीं, कोचिंग सेंटर के बाहर जैसे ही लोगों को हादसे के बारे में पता लगा, वे उग्र हो गए। अस्पताल के बाहर मारपीट की बात होने की जानकारी मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो शख्स आपस में लड़ते दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस बीचबचाव करती नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी छात्रा के परिजन तथा कोचिंग प्रबंधन से जुड़े शख्स के बीच मारपीट हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.