यूपी: बहराइच में सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत, 12 घायल

0 838

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रविवार सुबह नैनिहा के पास मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह यात्रियों की जान चली गई और 12 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.