Mann Ki Baat: PM मोदी ने किया जापान यात्रा और भारतीय संस्कृति से प्रभावित व्यक्तियों का जिक्र

0 738

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपनी हाल की जापान यात्रा को याद किया जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में भावुक तीन दिलचस्प व्यक्तियों से मुलाकात की। इनमें केंजी योशी, अत्सुशी मात्सुओ और हिरोशी कोइके शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 89वें अंक में अपनी हाल की जापान यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने आत्सुशि मात्सुओ और केन्जी योशी के बारे में बताया। दोनों ही टीईएम निर्देशन कंपनी से जुड़े हैं। इस कंपनी का संबंध 1993 में रिलिज हुई रामायण की जापानी एनिमेशन फिल्म से है। यह परियोजना जापान के बहुत ही मशहूर फिल्म निर्देशक युगो साको से जुड़ी हुई थी।

करीब 40 साल पहले, 1983 में, उन्हें पहली बार रामायण के बारे में पता चला था। ‘रामायण’ उनके हृदय को छू गयी, जिसके बाद उन्होंने इस पर गहराई से शोध किया। इतना ही नहीं, उन्होंने, जापानी भाषा में रामायण के 10 वर्जन पढ़े और इसे भारतीय एनिमेटर की मदद से फिल्म बनाई। उन्होंने बताया कि अब इस फिल्म को 4के रिजोल्यूशन में तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक जाने-माने आर्ट निर्देशक हिरोशि कोड़के हैं। हिरोशि ने महाभारत परियोजना का निर्देशन किया है। इस परियोजना की शुरुआत कंबोडिया में हुई थी और पिछले 9 सालों से ये निरंतर जारी है। हिरोशि कोड़के हर काम बहुत ही अलग तरीके से करते हैं। वे हर साल एशिया के किसी देश की यात्रा करते हैं और वहां स्थानीय कलाकार और संगीतकार के साथ महाभारत के कुछ हिस्सों को निर्देशित करते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.