हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, छह जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

0 250

शिमला । हिमाचल प्रदेश में रात से मौसम बदल गया है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शिमला समेत कुफरी, नारकंडा संजौली, जाखू में सुबह 6 से 7 बजे हल्की बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से इलाके बर्फ की चादर से ढका हुए नजर आने लगे हैं। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते अब सर्दी और बढ़ने लगी है। वहीं, पर्यटकों को एक बार फिर बर्फबारी का लुत्फ लेने का मौका मिल गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर अच्छी बर्फबारी हो सकती है। आगामी चार दिनों तक चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कि अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

बता दें कि किसानों को जनवरी में बारिश और बर्फबारी का इंतजार रहा है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। ऐसे में निचले क्षेत्रों तक फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और सीजन में फसल भी बेहतरीन होने की उम्मीद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.