अश्विनी वैष्णव दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मिले

0 249

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठकों के दौरान स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बारे में बताया केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “स्विस फेडरल रेलवे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई और सुरक्षा प्रौद्योगिकियों और रखरखाव प्रथाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।” मंत्री ने स्टैडलर रेल के रेल कोच निर्माण संयंत्र और स्विट्जरलैंड के सेंट मार्ग्रेथेन का भी दौरा किया। अन्य घटनाक्रमों में, भारत ने आठ भाग लेने वाले राज्यों के साथ दावोस में प्रमुख निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं।

डब्ल्यूईएफ में, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि बेल्जियम की कंपनी एबी इनबेव ने अगले दो से तीन वर्षों में भारत के पेय उद्योग में 25 करोड़ डॉलर का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावे, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और अन्य दक्षिण भारतीय राज्य डब्ल्यूईएफ में निवेश आकर्षित कर रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन, महाराष्ट्र ने 6,25,457 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हासिल किए, जो एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इस बड़े निवेश से रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, इस्पात, बुनियादी ढांचा सहित अन्य कई क्षेत्रों में 92,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होने का वादा किया गया है। तेलंगाना सरकार और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कुल 15000 करोड़ रुपये के तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.