‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर सियासत गरमाई, अब जवाब देने खुद EC ऑफिस जाएंगे अरविंद केजरीवाल

0 284

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए वोटिंग (Voting) की तारीख नजदीक है। हालांकि, चुनाव (Election) नजदीक आने पर अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर निर्वाचन आयोग ने अरविंद केजरीवाल को पहले नोटिस के बाद दूसरा नोटिस भी भेजा था औह कई सवाल पूछे थे। अब अरविंद केजरीवाल इन सवालों का जवाब देने शुक्रवार को खुद ही चुनाव आयोग के ऑफिस जाने वाले हैं।

11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर बयान से जुड़े 5 सवाल पूछे थे। आयोग ने केजरीवाल से 31 जनवरी को 11 बजे तक जवाब मांगा था। अब जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 11 बजे खुद चुनाव आयोग जाएंगे। केजरीवाल के साथ दिल्ली CM आतिशी, पंजाब CM भगवंत मान भी चुनाव आयोग जाएंगे।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से क्या पूछा?
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि पानी में कहां पर जहर मिलाया गया? कौन सा जहर था? जहर के बारे में पता लगाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया? चुनाव आयोग ने पानी में जहर मिलाने के मामले में अरविंद केजरीवाल से ऐसे 5 सवाल पूछे हैं। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को इन सवालों का जवाब आज शुक्रवार यानी कि 31 तारीख तक देने को कहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.