ST-SC वर्ग की उद्यमी महिलाओं को बजट में तोहफा, नई स्कीम के तहत मिलेगा 2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस

0 305

नई दिल्लीः केंद्रीय बजट पर सस्पेंस खत्म हो गया है। निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही है। इस बजट में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की 5 लाख महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पहली बार उद्यमी बन रही इस समाज की महिलाओं को अगले 5 वर्ष के अंतराल में 2 करोड़ रुपये का टर्म लोन मुहैया कराया जाएगा।

इस योजना में स्टैंडअप इंडिया स्कीम से मिली सीखों को भी शामिल किया जाएगा। बिजनेस को ऑनलाइन कैसे आगे बढ़ाना है और मैनेजिरियल स्किल्स के डेवलपमेंट के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 2 करोड़ रुपये तक का टर्म इंश्योरेंस मिलेगा। वहीं नए लोगों को छोटे-छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है। इससे रोजगार के अवपसर में उछाल की उम्मीद की जा रही है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि अत्यधिक परिश्रम वाले क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और उद्दमिता बढ़ाने के लिए सरकार विशेष नीति बनाएगी।भारत में जूते, चप्पल और लेदर सेक्टर में क्वालिटी, प्रोडक्टिविटी और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए एक फोकस प्रोडक्ट स्कीम लागू की जाएगी। इस स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही इससे 4 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात मिलने की उम्मीद है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश कर रही हैं। अंतरिम बजट को छोड़ दें तो वह 8वीं बार बजट पेश कर रही है। उन्होंने बजट भाषण में ‘GYAN’ का फार्मूला दिया है। जिसके तहत मोदी सरकार मुख्य चार वर्गों पर फोकस करेगी। इस बजट को महिला, गरीब व पिछड़े वर्ग और मिडिल क्लास के लिए खास बताया गया था। बजट में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.