यमुना विवाद पर CM नायब सैनी पहुंचे वजीराबाद, बताया हरियाणा-दिल्ली के पानी का अंतर, केजरीवाल पर साधा निशाना

0 445

नई दिल्‍ली । यमुना (Yamuna) के पानी (Water) में जहर (Poison) मिलाने वाला मुद्दा गरमाता जा रहा है। आज हरियाणा (Haryana) के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। उन्होंने हाथ में पानी की बोतल लेकर आरोप लगाया कि ये दिल्ली का पानी है और दिल्लीवाले ये पानी पीने को मजबूर हैं। उनके दूसरी बोतल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं। सैनी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने सीएम नायब सैनी को दिल्ली आने वाले पानी को पीने का चैलेंज दिया था।

दो बोतलें हाथ में लेकर बताया फर्क
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना के पानी को एक बोतल में भरा। उनके हाथ में हरियाणा के यमुना नदी का पानी भी था। सैनी ने कहा कि हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं। और ये दिल्ली का पानी है, दिल्ली के लोगों को ये गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात की है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार है और इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

केजरीवाल पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल बाद भी वह यमुना नदी की सफाई नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल फरीदाबाद में सामूहिक नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है,इसमें रसायन और अन्य प्रकार के दूषित पानी गिर रहे हैं,वह इसे साफ नहीं कर रहे हैं और दूसरों को दोष दे रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.