भारत का रक्षा बजट देखकर डरे पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- ‘अखंड भारत बनाने में लगी है सरकार’

0 179

नई दिल्ली : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने शनिवार (1 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संसद में बजट पेश किया. इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी राशि आवंटित की है. भारत ने इस साल के रक्षा खर्च के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो बीते साल के 6.21 लाख करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है. भारत के इस साल के रक्षा बजट को देखकर पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के विशाल रक्षा बजट उसकी सैन्य ताकत को और मजबूत करेगा, जो पाकिस्तान के लिए एक सीधा खतरा है.

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी गुलाम मुस्तफा ने भारत के रक्षा बजट को देखकर बड़ा डर जाहिर किया. उन्होंने कहा, “यह भारी भरकम रक्षा बजट नई दिल्ली की भाजपा सरकार की अखंड भारत बनाने की योजना का ही हिस्सा है.” उन्होंने आगे कहा, “भारत का जो ख्वाब है वो आज के इंडिया की सीमा तक सीमित नहीं है. जब वो अखंड भारत की बात करता है तो उसमें पाकिस्तान भी शामिल है और उसमें अफगानिस्तान का भी हिस्सा शामिल है.”

मुस्तफा ने कहा, “भारत सिर्फ जमीन पर ही नहीं रुकता, वह समुद्र के पार जाकर इंडोनेशिया और मलेशिया तक पर अपना हक समझता है.” वहीं, गुलाम मुस्तफा ने भारत के नौसेना के विस्तार पर हैरानी जताते हुए कहा, “आप भारत की नेवल पावर देख लीजिए. इस इलाके में ब्लू वाटर नेवी या तो भारत रखता है या फिर वह चीन के पास है. भारत की नौसेना का विस्तार देखिए, उन्होंने इसे कितना बढ़ाया है.”

मुस्तफा ने आगे सवाल किया, ‘आखिर भारत को इतनी विशाल नौसेना की क्या जरूरत है? उन्हें दूसरे महाद्वीप पर हमला तो करना नहीं है.’ उन्होंने कहा, “भारत का उद्देश्य हिंद महासागर पर अपना नियंत्रण करना है. वहीं, वह अपनी सेना और वायु सेना की ताकत को भी बढ़ा रहा है, ताकि पाकिस्तान जैसी रास्ते की रुकावट को खत्म किया जा सके.”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.