104 भारतीयों को लेकर अमृतसर में लैंड हुआ US मिलिट्री प्लेन, अवैध प्रवासियों में UP-पंजाब और गुजरात के लोग

0 189

नई दिल्ली : अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार (5 फरवरी) को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हो गया है. अमेरिका के सैन्य विमान C-17 में पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 104 अवैध अप्रवासी हैं.

अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या 104 है. इन लोगों में पंजाब, हरियाणा और गुजरात के लोग सबसे ज्यादा हैं. पंजाब से कुल 30 लोग इस लिस्ट में हैं. पंजाब के अलग-अलग जिलों की पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंच गई है. इसके अलावा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों में उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.