लखनऊ के इटौंजा में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटी; 10 की मौत, 35 घायल

0 395

लखनऊ: लखनऊ के इटौंजा इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इटौंजा से कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई. जिसमें मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायस हो गए. वही चश्मदीदों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली पर 50 लोग सवार थे. वही पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है. पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मदद से और लोगों की तलाश की जा रही है. आपको बता दें की पूरा मामला इटौंजा से कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास हुआ है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही अन्य लोगों को निकालनें का काम चल रहा है. इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें गहरा शोक व्यक्त किया है है साथ घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिए है. सीएम योगी नें योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

वही सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.