आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का किया ऐलान

0 363

नई दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान किया। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर आएगी। इसमें 60 साल के ज्यादा के उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। इसमें कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद यह योजना लागू होगी।

संजीवनी योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज जो मैं बुजुर्गों के लिए स्कीम का एलान कर रहा हूं वो इतिहास में कभी नहीं हुआ। हम बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं। आपने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। अब हमारी बारी है। केजरीवाल ने कहा कि हमने श्रवण कुमार से प्रेरित होकर बुर्जुगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। अभी तक तकरीबन 1 लाख बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश के सभी तीर्थ स्थलों पर भेजा जाता है। सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.