मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0 735

मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर आरोपी ने काशीपुर क्षेत्र निवासी महिला को प्रेमजाल में फंसाया। नशीला भोजन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, गुरुवार रात्रि में आरोपी को उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में आरोपी के पिता व भाई को भी आरोपी बनाया गया है।

काशीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति से दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चल रहा है। पीड़िता के अनुसार पांच मार्च को मुकदमे की तारीख के बाद शाम करीब पांच बजे वह अपनी चार साल की बेटी के साथ घर लौट रही थी। बस में उसे डिलारी थाना क्षेत्र के गांव काकरखेड़ा निवासी मोहम्मद राशिद मिला। आरोपी राशिद ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आठ मार्च को वह फिर से तारीख पर आई तो राशिद ने उसकी मुलाकात अपने पिता और भाई से कराई। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह पति से चल रहे मुकदमे को जल्द निपटा ले ताकि वह शादी कर सके। पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च को राशिद उसे काशीपुर के एक होटल में मिला और एक अप्रैल को बहला-फुसलाकर उसे दिल्ली ले गया। वहां खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार रात्रि में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.