देश में बिजली के बिल बढ़ने के पीछे अडानी का हाथ : राहुल गाँधी

0 251

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा देश में (In the Country) बिजली का बिल बढ़ने के पीछे अडानी का हाथ है (Adani’s Hand) । अडानी ग्रुप पर आरोप लगते हुए राहुल गाँधी ने कहा, “पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है।

अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है। अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदूस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है। ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडानी ने हिंदूस्तान की जनता के जेब से निकाला है।” अडानी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा इस बार चोरी जनता की जेब से हो रही है। जब आप स्विच का बटन दबाते हैं तो अडानी की जेब में पैसा जाता है।

अडानी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के एकजुट होने के बावजूद शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल नहीं उठाए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने शरद पवार से यह सवाल नहीं पूछा क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार अडानी को नहीं बचा रहे हैं, PM मोदी बचा रहे हैं इसीलिए मैंने उनसे यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री होते और अडानी को बचाते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.