अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जा रहे आडवाणी, ये रही मुख्य वजह

0 294

नई दिल्ली: जहां आज अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Inaugration) और रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अब से कुछ देर में शुरू होने को है। वहीं आज के इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए कई नामचीन लोग शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। लेकिन इस पर मिली एक खबर के अनुसार राम मंदिर आंदोलन के अगुआ में से एक रहे लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) आज प्राण प्रतिष्ठित कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके द्वारा यह यह फैसला अयोध्या में अत्यधिक ठंड के कारण लिया गया है।

जी हां, BJP के दिग्गज और एक समय पार्टी के पर्याय रहे आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अयोध्या जाने को लेकर पहले ही से बहुत अधिक अटकलें लग रहीं थीं। इस बाबत पहले ये कहा गया था कि, आडवाणी को इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र ही नहीं दिया गया है। लेकिन फिर इसपर कुछ स्पष्टता आई। बाद में मालूम हुआ कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी दोनों को निमंत्रण दिया गया है। लेकिन अब आज समारोह वाले दिन यह जानकारी आई कि, वयोवृद्ध नेता आडवाणी इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि राम मंदिर उद्घाटन और रामलला का प्राण प्रतिष्ठा में कई फिल्म जगत से लेकर मीडिया और राजनीति के दिग्गज आज के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद सुबह 10:25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे सुबह 10:55 बजे उनका अयोध्या पर आगमन होगा। दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से उनका प्रस्थान होगा। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर आगमन होगा। अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में वे भाग लेंगे। दोपहर 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन भी करेंगे।

राम मंदिर का आज उद्घाटन हो जाने के बाद इसको कल यानी 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं आज प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा जो कि आगामी 1 बजे के आसपास तक चलेगा। साल 2019 में 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.