भाई के बर्थडे से लौट रही नर्स को अगवाकर 2 दिन गैंगरेप, बोरे में डालकर सड़क पर फेंका, शरीर में थी रॉड

0 169

नई दिल्ली: गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को 5 युवकों ने अगवा कर 2 दिन तक उसका बलात्कार किया। यहां तक कि दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। दो दिन बाद दरिंदे महिला को एक बोरी में लपेटकर सड़क के किनारे फेंक गए। युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

जीटीबी अस्पताल के प्रवक्ता रजत जांबा ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे पीड़िता को अस्पताल लाया गया था। सेक्शुअल असॉल्ट किया गया है। अंदरूनी चोटें हैं, जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत अभी स्टेबल है। पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने इस सिलसिले में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, लड़की को जब हॉस्पिटल लाया गया तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और बोरा लिपटा हुआ था।

महिला का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसने बताया- घटना 16 अक्टूबर की है। बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाई ने कहा, “पुलिस प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र कर रही है, वह प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।” पुलिस एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार लोग थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.