हिंसा के बाद सीएम योगी ने बुलाई बड़ी बैठक: कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, सभी जिलों के डीएम और एसपी होंगे शामिल

0 558

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज समेत अन्य जिलों में हुए बवाल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी सख्त हो गए हैं. उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं, आज शाम उन्होंने एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें सभी जिलों के डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी शामिल होंगे.

शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए थे. हिंसा की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पूरी छूट दे दी गई है. बता दें कि अब तक हिंसा में शामिल 230 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही अन्य आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल हुई इस घटना में कुछ लोगों ने कुछ जिलों में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिसकी पहचान कर ली गई है.

दंगाइयों को बहुत तेजी से गिरफ्तार किया जा रहा है. अब तक 230 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही दंगाइयों की शिनाख्त कर सीसीटीवी और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.