भारत की अध्यक्षता में जी-20 की सफलता पर अजय बंगा ने की तारीफ

0 409

नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 summit) का अयोजन संपन्न हो गया है। भारत की अध्यक्षता की विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने रविवार को जमकर तारीफ की।

अजय बांगा ने कहा कि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता में दुनिया के लिए एक नया आयाम तय किया है। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र पर सभी देशों की आम सहमति आसानी से बना ली।

अजय बंगा ने कहा, ‘दुनिया की 80 फीसद जीडीपी कमरे में बैठी हुई थी। अगर वे किसी विषय पर सहमत नहीं होते, तो इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा। मैं वास्तव में घोषणापत्र पर आम सहमति बनाने में सक्षम होने के लिए भारत, उसके नेतृत्व और जी-20 लीडर्स की सराहना करता हूं।’

विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि हर देश अपना फायदा देखता है लेकिन मैंने इस सम्मेलन में जो मूड देखा, उससे मैं आशावादी हूं। अजय बंगा ने कहा कि यहां हर देश अपने राष्ट्रीय हितों का ध्यान तो दे रहा था लेकिन दूसरे के विचारों को भी सुन रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.