एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से मांगी माफी! कहा- ‘मुझे दुख है कि…’

0 262

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) बीते कई दिनों से एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे थे. एलन मस्क ने ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किए थे, लेकिन अब वे माफी (Apologized) वाले अंदाज में नजर आए. एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके कहा है कि जो भी हुआ, बहुत ज्यादा हो गया. मस्क ने एक पोस्ट में ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा था कि वे मेरे बिना चुनाव (Election) हार जाते.

एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी पोस्ट को लेकर अफसोस जताया. उन्होंने लिखा, ”मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में शेयर की गई कुछ पोस्ट्स का पछतावा है. बात बहुत आगे बढ़ गई.” मस्क ने पीछले हफ्ते कई चौंकाने वाली पोस्ट शेयर की थीं. उन्होंने जोर देकर कहा, “मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते.” एलन मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.