राज्य सभा सदस्य हेतु निर्वाचन में सभी 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

0 541

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में विधान सभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे द्वारा नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के उपरान्त सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी दुबे ने बताया कि 03 जून, 2022 को अपराह्न 03ः00 बजे नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के उपरान्त सभी 11 प्रत्याशियों को राज्य सभा के सदस्य हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉ० लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेन्द्र कुमार नागर, डॉ० के० लक्ष्मण मिथलेश कुमार, बाबू राम निषाद, डॉ० राधा मोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह एवं संगीता यादव निर्विरोध निर्वाचित की गई।

इसके साथ ही कपिल सिब्बल-निर्दलीय जयंत चौधरी-लोकदल व जावेद अली खाँ समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सदस्य के लिए निर्वाचित किए गए।निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे द्वारा राज्य सभा सदस्य के लिए निर्वाचित किए गए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप दिए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.