आलोक अपने बच्‍चों की खातिर पत्नि ज्‍योति मौर्य से समझौते को तैयार, कोर्ट में हुए हाजिर

0 387

प्रयागराज : पीसीएस अधिकारी ज्‍योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को आलोक मौर्य ने कहा कि वह बच्‍चों (children) की खातिर अपनी पत्‍नी ज्‍योति मौर्य से समझौते को तैयार हैं। प्रयागराज में फैमिली कोर्ट में अपने वकील के साथ हाजिर हुए। बता दें कि ज्‍योति की ओर से पारिवारिक अदालत में तलाक का मुकदमा दाखिल किया गया है। आलोक मौर्य ने कहा कि उसे ज्‍योति की ओर से पेश किए गए मुकदमें में जारी किया गया नोटिस मिला है। उसने कोर्ट से अनुरोध किया कि उसे मुकदमे की प्रतियां दिलाई जाएं ताकि वह न्‍यायालय के सामने अपना जवाब पेश कर सके।

फैमिली कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में आलोक मौर्य ने कहा कि बच्चों के लिए वह अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के साथ समझौते के लिए तैयार हैं। उन्होंने ज्योति की ओर से धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर को फर्जी बताया और कहा कि डीजी की कमेटी के सामने उनका बयान हो चुका है, सच्चाई खुलने जा रही है।

आलोक ने कहा कि धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमा फर्जी है। उसकी भी जांच चल रही है सच्चाई बहुत जल्द सामने आ जाएगी। कहा कि ज्योति मौर्या ने झूठ बोलकर विवाह किए जाने का जो आरोप लगाया है वह झूठा है। 2009 में ज्योति की ओर से उनके विभाग को लिखा गया एक पत्र उनके पास है, जिसे वह कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी। कहा कि दहेज उत्पीड़न का आरोप सरासर फर्जी है, हम लोगों ने कहीं किसी पैसे की मांग नहीं की है।

आलोक ने कहा कि ज्योति को वह पत्नी कम दोस्त अधिक समझते थे। आज भी समझते हैं। बच्चों के लिए वह माफी मांगने को भी तैयार हैं। प्रमुख न्यायाधीश ने आलोक की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और उसके साथ संलग्न किए गए पहचान पत्र का अवलोकन करने के पश्चात पेशकार को आदेश दिया कि मुकदमे की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.