इस्राइल को लड़ाकू विमान-बम बेचने को तैयार अमेरिका

0 263

वाशिंगटन : वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि फलस्तीनी नागरिकों पर प्रभाव की आशंकाओं के बावजूद वाशिंगटन ने हथियार पैकेजों को हरी झंडी दी है। यह इस्राइल की रक्षा रणनीतियों के प्रति उसके अटूट समर्थन का संकेत है। रक्षा निर्यात मंजूरी में जिन हथियारों को शामिल किया गया है, उनमें 1,800 एमके-84 (2,000 पाउंड) बम व 500 एमके-82 (500 पाउंड) बम शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन व विदेश विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। इस बीच फलस्तीनियों की भूख मिटाने के लिए अमेरिका, जापान व संयुक्त राष्ट्र की तरफ से गाजा में लगातार खाद्य सामग्रियों के पैकेट गिराए जा रहे हैं। रविवार को भी खाने के पैकेट गिराए गए।

इस्राइली पुलिस ने तेल अवीव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे 16 प्रदर्शनकारियों को यातायात बाधित करने और सड़क पर जाम लगाने के मामले में गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारी हमास की तरफ से गाजा में बंधक बनाए गए इस्राइलियों को रिहा करवाने की मांग कर रहे थे।

इस्राइल ने गाजा में काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए पर लगे आरोपों की जांच कर रहे स्वतंत्र जांच दल की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस्राइली विदेश विभाग के प्रवक्ता लियोर हयात ने रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र की विफलता को छुपाने का प्रयास बताया है। रिपोर्ट में इसका जिक्र तक नहीं किया गया है कि यूएनआरडल्यूए में मौजूद आतंकियों को निकाला जाना चाहिए अथवा उनकी भर्ती रोकी जानी चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.