यूपी में कुक्कुट विकास के लिए दस करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

0 495

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कुक्कुट विकास के लिए अण्डा एवं कुक्कुट उत्पादन बढ़ाने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में दस करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को योजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

लाभार्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। स्वीकृत धनराशि का उपयोग निहित प्रयोजनों के लिए हो, इसका पर्यवेक्षण संबंधित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया जायेगा। योजनान्तर्गत सब्सिडी की धनराशि लाभार्थी के बैंक/डाकघर खाते में उपलब्ध करायी जायेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.