Bharti Singh:दाढ़ी-मूंछ पर मजाक बनाकर मुश्किल में पड़ी भारती सिंह, माफी मांगने के बाद भी कॉमेडियन पर दर्ज हुआ केस

0 626

Bharti Singh : मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh का एक पुराना वीडियो उनके लिए नये -नये बबाल खड़े कर रहा है ।
भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दाढ़ी और मूछों का मजाक उड़ा रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इल्जाम लगा है । लोगों ने दावा किया कि भारती ने जो चुटकुले के जरिये मजाक किया है वो सिक्ख समुदाय के लिए अपमान जनक है। अब भारती सिंह ने इस पर अपनी राय रखी है । एक नए पोस्ट में उन तमाम दावों पर बोला है देते हुए भारती ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी समुदाय को चोट पहुंचाने का नहीं था । साथ ही, उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी और सभी से अनुरोध किया कि वे उनके शब्दों को गलत ना ले जाए ।

लोगों की तरफ से विरोध का सामना करने के बाद, भारती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया । उन्होंने कहा, “एक वीडियो है जो पिछले 3 से 4 दिनों से वायरल हुआ है । जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने ‘दाढ़ी मूंछ’ का मजाक बनाया है । मैंने वीडियो को बार-बार देखा है और लोगों से इसे भी देखने का अनुरोध करती हूं क्योंकि मैंने किसी धर्म या जाति के खिलाफ कुछ कहने का मतलब नही है । मैंने किसी धर्म का उल्लेख नहीं किया है या किसी पंजाबी का मजाक उड़ाने का मकसद नही था

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

वीडियो में भारती सिंह ने कहा, “मैं अपने दोस्त के साथ कॉमेडी कर रही थी लेकिन अगर इससे किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं, मैं अमृतसर में पैदा हुई थी और मैं हमेशा उनका सम्मान करती हूं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है।”

ये भी पढ़े –  Mathura News : अयोध्या , काशी के बाद मथुरा में हो सकता मदिंर मस्जिद पर बबाल , शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर याचिका, परिसर सील करने की मांग

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.