AP Inter Results 2026 जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, वेबसाइट और DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। फरवरी और मार्च में आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट है।
इस वर्ष इंटरमीडिएट सार्वजनिक परीक्षा 23 फरवरी से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, कुल 10.57 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 5.31 लाख से ज्यादा प्रथम वर्ष के छात्र और लगभग 5.26 लाख द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी शामिल रहे।
वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले bie.ap.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “IPE फरवरी/मार्च 2026 प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या नाम जैसी जरूरी जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी, जिसमें विषयवार अंक दर्ज होंगे। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
SMS और DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र SMS सेवा और DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह विकल्प उन छात्रों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जिन्हें वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
DigiLocker के जरिए मार्कशीट प्राप्त करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें। इसके बाद Education सेक्शन में जाएं और “Board of Intermediate Education, Government of Andhra Pradesh” को चुनें।
यहां AP इंटर प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष मार्कशीट का विकल्प चुनें। फिर अपना हॉल टिकट या रोल नंबर और पास होने का वर्ष (2026) दर्ज करें। ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे ‘Issued Documents’ सेक्शन में भी सेव किया जा सकेगा।
डिजिटल मार्कशीट भी होगी मान्य
बोर्ड की ओर से जारी डिजिटल मार्कशीट को आधिकारिक रूप से मान्य माना जाएगा। छात्र इसे आगे की पढ़ाई या अन्य प्रक्रियाओं में उपयोग कर सकते हैं।