जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग

0 338

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। घटना सोमवार शाम को हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडरा रहा था, लेकिन बाद में उसे वापस लौटना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया, “एलओसी की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने कल रात करीब 9.15 बजे 1,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी और उस पर पांच राउंड फायरिंग की, जिससे वह वापस लौट गया।” अधिकारियों ने आगे बताया कि आधे घंटे से अधिक समय बाद, एक पाकिस्तानी ड्रोन को फिर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया और उस पर दो और राउंड फायर किए गए, जिसके बाद वह भी वापस चला गया।

अधिकारियों ने कहा, “सेना ने आज सुबह सीमा के पास के गांवों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन ने कोई हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया है।”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही भारतीय क्षेत्र में ड्रोन से गिराए गए हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी की जानकारी देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.