जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने 5 को घेरा

0 242

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव सयाल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान की लॉन्च किया है। सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मिलकर रणनीतिक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सके।

संयुक्त ऑपरेशन जारी
सूत्रों के मुताबिक, एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च आपरेशन लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता है।

2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी सुरक्षा चूक न होने पाए और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। इलाके के लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है और उन्हें सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है। सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं और मुठभेड़ वाले इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.