अरव‍िंद केजरीवाल कोर्ट में हो पेश, अदालत ने CM के ख‍िलाफ क्‍यों जारी क‍िया प्रोडक्‍शन वारंट

0 288

नई द‍िल्‍ली: द‍िल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रोडक्‍शन वारंट जारी क‍िया है. शराब घोटाला मामले में द‍िल्‍ली की अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान ले ल‍िया है. कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया और केजरीवाल को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के जरिए पेश करने का निर्देश दिया है.

राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को करेगा. वहीं इस मामले में कोर्ट ने आप नेता दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, आशीष माथुर, पी शरद रेड्डी, विनोद चौहान को भी आरोपी के रूप में समन जारी किया. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 11 सितंबर तक बढ़ा दी है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.