चिता पर शव रखते ही होने लगी हरकत, अस्‍पताल लेकर भागे परिजन; फिर डॉक्‍टरों ने…

0 257

मथुरा: चिता पर अगर अचानक कोई हरकत होनी लगे तो अच्छे से अच्छे इंसान के पसीने छूट जाए. कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला की मौत हो जाती है. फिर परिवार उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर जाते हैं. फिर चिता पर महिला के शव को रखा जाता है. अंतिम संस्कार की तैयारियां होती रहती है. तभी अचनाक महिला के शरीर में कुछ हरकत दिखती है. जब लोगों की नजर उस पर पड़ती है तो सभी हैरान रह जाते है.

मथुरा के वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी में एक महिला की मौत चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाती है. महिला को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम पर मृत्यु शय्या पर अंतिम संस्कार के लिए लिटा दिया गया. महिला का अंतुम संस्कार होने ही वाला था, लेकिन अंतिम संस्कार से कुछ समय पहले ही महिला के शरीर में हलचल देखी गई. महिला के शरीर में हलचल होते देख लोग फौरन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे.

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला का मेडिकल परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया. दरअसल, वृंदावन गौरा नगर की रहने वाली कविता की करीब एक हफ्ते पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी. फिर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान कोमा की स्थिति बन जाने पर परिजन फौरन उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर गए. जयपुर में कविता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने कविता को मृत घोषित कर डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया.

परिजन मृतक कविता के शव को लेकर वृंदावन आ गए. यहां उनकी शवयात्रा यमुना किनारे मोक्ष धाम पहुंची. परिजनों द्वारा अंतिम क्रिया की तैयारियां की जा रही थी, तभी अचानक मृतका के शव में हलचल दिखाई दी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के शरीर में गर्माहट के साथ अकड़न भी नहीं हुई थी, जिससे महिला के जीवित होने की आशंका को देखते हुए फौरन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने पूरी तरह चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने देर रात मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.