अमेरिका से लौटे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर CM ने किया स्वागत; आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

0 385

लखनऊ/नई दिल्ली: लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह अमेरिका से भारत लौट आए। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला भी मौजूद रहे।

शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वे बेंगलुरु जाएंगे और 23 अगस्त को इसरो के इंटरनेशनल स्पेस-डे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे। वहीं, 25 अगस्त को अपने घर लखनऊ पहुंचने की संभावना है। उनकी मां ने खुशी जताते हुए कहा, *“दुनिया के लिए वह भले ही सेलिब्रिटी हो, लेकिन मेरे लिए आज भी नन्हा बेटा है। उसके आने का बेसब्री से इंतजार है।”

शुभांशु ने 16 अगस्त को टेक्सास के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट से भारत के लिए उड़ान भरी थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था – “यूं ही चला चल राही… जीवन गाड़ी है, समय पहिया। मुझे अपने देश पहुंचने की बेसब्री है।”

गौरतलब है कि एक्सियम मिशन-4 के तहत शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट्स 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। 26 जून को वे भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। वहां 18 दिन रहने के बाद 15 जुलाई को कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंडिंग के साथ लौटे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.