पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला

0 295

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जयसवाल पर हमला हुआ है. एयरफोर्स मैस में काम करने वाले एक सेवादार ने महिला स्क्वाड्रन को लीडर को बुरी तरह से घायल कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सेवादार ने तेज धार वाले नुकीले हथियार से महिला पर कई वार किए.

इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार किया है. फिलहाल स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के चंडीगड़ रेफर किया गया है. पंजाब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए. पुलिस ने इसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि एयरफोर्स के ही मेस में बतौर सेवादार तैनात था. पठानकोट पुलिस अब उस सेवादार से पूछताछ कर रही है.

इस बारे में बात करते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला स्क्वाड्रन लीडर को किसी की ओर से तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच करने के बाद मेस का सेवादार ही महिला स्क्वाड्रन लीडर को जख्मी करने वाला निकला. जिसके चलते पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और अगली कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.