दिल्ली की राजनीति में हुई अवध ओझा की एंट्री

0 162

नई दिल्ली : शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा अपने पढ़ाई के बेबाक तरीके के लिए जाने जाते हैं। अपनी क्लास के दौरान हमेशा वो कुछ ऐसा बोल देते है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब अवध ओझा ने राजनीति में एंट्री ली है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको पार्टी में शामिल कराया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद ऐसा माना जा रहा है की वो दिल्ली विधानसभा का चुनाव लडेंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी उनको किस सीट से उतरेगी ये अभी फाइनल नहीं हुआ है। अवध ओझा ने पहले भी राजनीति में आने की इच्छा जताई थी। इस साल उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने के कारण वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाए। अवध ओझा पहले बीजेपी के टिकट पर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था।

अवध ओझा को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक निजी ट्यूटर के रूप में जाना जाता है। वह 22 वर्षों से छात्रों को पढ़ा रहे हैं। अवध ओझा ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत इतिहास पर ध्यान केंद्रित करके की। 1992 में इलाहाबाद आकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि बार-बार प्रयास करने के बावजूद वो यूपीएससी परीक्षा पास करने में असफल रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.