चंडीगढ़ में Dream Girl 2 को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान-अनन्या, स्टेज पर ‘दिल का टेलीफोन’ से मचाया धमाल

0 315

नई दिल्‍ली : Dream Girl 2 जल्द ही सिनेमाघरों में कॉमेडी मसाला फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज होने वाली है। मौजूदा समय में इसकी स्टार कास्ट आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी मूवी (movie) को प्रमोट करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें ये कलाकार फिल्म के दिल का टेलीफोन गाने पर धमाल मचा रहे हैं।

मौजूदा समय में फिल्म की लीड स्टार कास्ट आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे इसको प्रमोट करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमे ये दोनों कलाकार फिल्म के इस गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्टार कास्ट आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और मनजोत सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस की भारी भीड़ के बीच ये तीनों कलाकार स्टेज से उनका अभिनंदन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद आयुष्मान और अनन्या फिल्म के पॉपुलर ‘दिल का टेलीफोन’ पर जबरदस्त डांस करते हुए भी पाए जाते हैं। इस वीडियो से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रमोशन में ये कलाकार कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ये लाजिमी भी है क्योंकि 2019 में इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था, तो जाहिर है मेकर्स सीक्वल को उससे भी बड़ा हिट होते देखना चाहते हैं।

आयुष्मान खुराना का पूजा का किरदार ‘ड्रीम गर्ल’ सीरीज में दर्शकों को काफी पसंद आता है। पहले पार्ट में तो सिर्फ उन्होंने लड़की की आवाज निकाल कर लोगों को एंटरटेन किया, लेकिन दूसरे पार्ट में वह खुद लड़की बने हुए नजर आ रहे हैं।

अब ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉमेडी का लेबल इस बार कितना बड़ा और मजेदार होने वाला है। मूवी को ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि आने वाले 25 अगस्त को ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.