भस्मारती में भांग सहित सोने-चांदी के आभूषणों से सजे बाबा महाकाल

0 236

उज्जैन : बाबा महाकाल की नगरी उज्‍जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व मंगलवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर सोने-चांदी के आभूषणों से बाबा महाकाल को सजाया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब एंड सिंध बैंक की दौलतगंज शाखा द्वारा 2 नग वाटर कूलर दान में दिए गए, जिसे मंदिर प्रबंध समिति के समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा ‘गुरुजी’ व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा बैंक प्रतिनिधि को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.