रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ पर बड़ा अपडेट, फिल्म में कैमियो करेगी यह अभिनेत्री

0 244

मुंबई : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वो इस फिल्म के काम में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक थ्रिलर लव स्टोरी होगी। इसी बीच ‘द गर्लफ्रेंड’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इसमें एक और अभिनेत्री छोटी सी भूमिका में नजर आएंगी।

अभिनेत्री अनु इमैनुएल ‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म में कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। इस बात की जानकारी खुद निर्देशक राहुल रवींद्रन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। इस खबर से अनु के फैंस का उत्साह बढ़ गया है और वे उनके खास रोल को देखने के लिए उतावले हो उठे हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर उनकी भूमिका किस तरह की होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.