31 मार्च रविवार के दिन भी खुले रहेंगे बैंक व इनकम टैक्स के सभी ऑफिस

0 350

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सभी एजेंसी बैंकों को सरकारी लेनदेन निपटाने के लिए खुला रहना होगा। यह वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सभी सरकारी रिसीट और पेमेंट का हिसाब रखने के लिए किया जा रहा है।

सरकारी लेनदेन (सरकारी रिसीट और पेमेंट) के लिए 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सभी बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी। RBI से यह अनुरोध भारत सरकार ने किया है ताकि वित्त वर्ष 2023-24 के सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन में कहा, “एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी बिजनेस से संबंधित अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को खुला रखें।”

खुले रहेंगे इनकम टैक्स के सभी ऑफिस

इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अपने सभी ऑफिस खुले रखने का फैसला किया था। विभाग ने गुड फ्राइडे की छुट्टी समेत शनिवार और रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर दी थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुड फ्राइडे के चलते इसी महीने पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड को कैंसिल कर दिया था।

गुड फ्राइडे 29 मार्च को है। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को को फिर रविवार है। इसलिए 3 दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही थी। इससे वित्त वर्ष के अंत में विभाग के कई काम अटक जाते। 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 का अंत होने वाला है। इसी वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि देश भर के आईटी ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.