भरतपुर :नाबालिग से शादी कर कुछ दिन बाद कर दी हत्या, तीनों आरोपी जादू टोना करने वाले, हत्या कर शव को जलाया

0 245

भरतपुर। भरतपुर जिले के गहनौली थाना पुलिस ने नाबालिग की हत्या कर उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर लाये थे। जिसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग से शादी कर ली। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने नाबालिग की हत्या कर उसके को गांव के एक व्यक्ति के खेत में जला दिया।परिजन और MP पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी।

थाना अधिकारी उदय चंद ने बताया कि, 9 मई को एक व्यक्ति जो मध्य प्रदेश में नरसिंह पुर थाना ठेमी का रहने वाला है। उसने 9 मई को थाने पर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, 22 फ़रवरी 2024 शाम 5 बजे कोई मेरी नाबालिग लड़की को घर से कोई बहला फुसला कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट में मैंने ठेमी थाने में करवा दी थी। पुलिस और नाबालिग के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।शादी कर नाबालिग की कर दी हत्याइस दौरान 7 मई को गहनौली थाना पुलिस ने ठेमी पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद नाबालिग के परिजन गहनौली थाने पर पहुंचे। जहां उन्हें पता लगा कि, गहनौली थाने में नगला पितु गांव रामेश्वर, राजेश, रामे भगत मेरी बेटी को बहला फुसलाकर घर से लाये।

रामेश्वर ने मेरी बेटी से शादी कर ली। 21 अप्रैल को रामेश्वर और उसके दोनों साथी राजेश, रामे भगत ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसकी लाश को जला दिया गया। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।खेतों से जुटाए पुलिस ने सबूतथाना अधिकारी उदय चंद ने बताया कि, 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि, नगला पितु गांव में रामेश्वर राजेश और रामे भगत ने एक शव को खेत में जलाया है। जिसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की, पुलिस पूछताछ के बाद खेत में पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद नाबालिग के बारे में पता लगा। जिसके बाद उसके परिजनों को ठेमी पुलिस से संपर्क किया गया। मामला सामने आने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।तीनों आरोपी तांत्रिकपुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी जादू टोने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं। ठेमी पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.