Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer:कियारा का लुक देख कर डर जाएंगे आप। भूल भुलैया 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

0 843

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer:भूल भुलैया 2 के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मंगलवार को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का ट्रेलर आख़िरकार रिलीज़ हो ही गया। बीते दिनों इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में किआरा एक डरावने और कार्तिक के तांत्रिक के रूप में नज़र आने वाले है। इस फिल्म में तब्बू का एहम किरदार है।

ट्रेलर दिखने में काफी इंटरेस्टिंग है। इसमें कॉमेडी और हॉरर का काफी अच्छा मसाला देखने को मिला। ट्रेलर हवेली के उसी दरवाजे से शुरू होती है जहा अक्षय कुमार की भूल भुलैया खत्म हुई थी। इसके बाद तब्बू की एंट्री होती है और वह बताती है की उस दरवाजे ने 15 साल बाद फिर से दस्तक दी है। वह आगे बताती है है उस दरवाज़े के पीछे कोई साधारण आत्मा नहीं बल्कि काला जादू करने वाली मोंजूलिका है। इसके बाद हम कुछ अजीबों गरीब आकृतियाँ देखते है जिनमे से एक उल्टे पैरों वाली चुड़ैल भी शामिल है।

ट्रेलर में कियारा आडवाणी काफी डरावनी दिखाई दे रही है बिलकुल वैसे ही जैसे पिछली फिल्म में विद्या बालन दिखाई दी थी। उन्हें देखकर विद्या बालन के किरदार की याद आती हैं। आपको बता दें कि पिछली फिल्म के छोटा पंडित यानि की एक्टर राजपाल यादव वापस आ रहें है। उनके अलावा एक्टर संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और मनोज जोशी भी फिल्म में दिखेंगे। इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के बीच काफी रोमांटिक सीन भी शामिल है जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखी है।

Also Read:-prashant kishore and congress:प्रशांत किशोर ने बताया,क्यों ठुकरा दिया कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर , कमियां भी बताईं

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.