दो सहेलियों की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

0 271

फर्रुखाबाद: पिछले दिनों यहां दो सहेलियों की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दलित लड़कियों के शव मंगलवार को एक पेड़ पर लटके मिले थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि युवती के पिता की ओर से प्रेमियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत युवक दीपक निवासी भैंसार धर्मपुर और पवन निवासी भगौतीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आरोपी दीपक और पवन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी युवकों की इन लड़कियों से बातचीत होती थी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन गांव में ही दुर्गा मंदिर पर एक कार्यक्रम था जिसमें दोनों सहेलियां गई थीं और घर वापस नहीं आईं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन और किशोरी के पास से मोबाइल सिम मिला था। विवेचना के दौरान आरोपी युवकों के साथ इन लड़कियों की बातचीत होने का तथ्य सामने आया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.