SRH को हार के बाद बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI ने की कार्रवाई

0 22

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। इस फैसले के बाद टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, हालांकि वह अभी भी अंक तालिका में टॉप-4 में बनी हुई है।

पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान SRH की टीम निर्धारित ओवर गति बनाए रखने में विफल रही। यह इस सीजन में टीम का पहला ओवर-रेट अपराध था, जिसके चलते कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बीसीसीआई की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन से संबंधित है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। लक्ष्य अधिक बड़ा नहीं था, लेकिन SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई और 14.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम को 82 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम के नेट रन रेट पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

हालांकि इसके बावजूद SRH अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन प्लेऑफ की रेस को मजबूत बनाए रखने के लिए अब उसे अपने बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

SRH के बचे दो अहम मुकाबले

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 12 लीग मैच खेल लिए हैं और उसके दो मुकाबले बाकी हैं। टीम का अगला मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद SRH का आखिरी लीग मुकाबला 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा। ये दोनों मैच टीम के प्लेऑफ भविष्य के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.