कोलंबो में भारत समेत इन 4 देशों के NSA की बड़ी बैठक, अजीत डोभाल भी पहुंचे श्रीलंका

0 282

कोलंबो : श्रीलंका में 4 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता होने जा रही है। इनमें भारत, श्रीलंका के साथ मॉलदीव और मॉरीशस भी शामिल हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज श्रीलंका पहुंच गए हैं। इस दौरान आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के मामलों पर चारों देशों के एनएसए में बड़ी चर्चा होनी है।

उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात भी करेंगे। सम्मेलन अपने कोलंबो सचिवालय के साथ भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों तथा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन में बांग्लादेश और सेशेल्स को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होती है तथा भारत हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक चिंताओं से अवगत कराता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.