बड़ी खबर: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या

0 360

लखनऊ। कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकील की ड्रेस में था। संजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी का करीबी था। लखनऊ के कैसरबाग में पॉस्को कोर्ट के गेट पर वकील की ड्रेस में आये युवक ने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को मारी गोली। एक बच्ची और एक सिपाही घायल हुए हैं। लखनऊ की कोर्ट के बाहर हुई इस वारदात ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने वकील के भेष में वारदात को अंजाम दिया। संजीव जीवा को 5 गोली लगी है।

वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी था. पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

जीवा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर के नौकरी करता था. संजीव पर जेल से भी गैंग ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में उसकी संपत्ति भी प्रशासन द्वारा कुर्क की गई थी.संजीव माहेश्वरी जीवा को बीते दिनों पुलिस ने एके-47 और 1300 कारतूसों के साथ शामली में पकड़ा था। वो पश्चिमी यूपी में अतीक अहमद सरीखा नाम है। संजीव जीवा पर उन ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.