झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, लातेहार के ओरसा घाटी में बस पलटी; 5 लोगों की मौत

0 1,414

लातेहार। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को एक बस पलट गई। हादसे में अब तक 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी रवाना की गई।

घायलों को अस्पताल में किया जा रहा भर्ती
अस्पताल में घायल लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। महुआडांड़ का सरकारी अस्पताल घायलों से भरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख-पुकार मच गई।

बस में 80 लोग सवार, शवों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 80 लोग सवार थे। अभी तक 5 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। संभावना है कि बस के नीचे और लोग फंसे हों। इसके अलावा कुछ घायल भी बस के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना के बाद प्रखंड के कई स्थानीय क्लिनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर घायलों के इलाज में जुट गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की स्कूल बस बताई जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.