बिहार : CM नीतीश कुमार ने भारत को हिंदू राष्ट् बनाने की मांग को नकारते हुए कहा यह संभव नहीं है

0 335

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कई धर्म गुरुओं की मांग को नकारते हुए कहा कि यह संभव नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बात को छोड़कर किसी और की बात नहीं सुनी जानी चाहिए।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है तो यह संभव नहीं है। देश को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कही बातों का पालन करना चाहिए। हमलोग गांधीजी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा किसानों के लिए कुछ नहीं किए जाने पर भड़कते हुए कहा कि कोई क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। राज्य में कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। सब लोगों को मालूम है। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है। हमलोग हमेशा किसानों के लिए ही काम करते रहे हैं। जिसको पता नहीं है वो कुछ भी बोलते रहे।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे गांव में कहीं कोई मकान दिखता था, आज देखिए। लोग बोलेंगे तो ही हमारे काम को वैल्यू मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कोई कुछ भी बोल रहा है तो उसे बोलने दीजिए। मुझे इस बात की थोड़ी सी भी परवाह नहीं है कि कौन क्या बोलता है। उनकों सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को अभी अच्छी तरह से जानने की जरूरत है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि समाधान यात्रा में मैंने देखा है कि बिहार के गांवों में विकास हो रहा है। राज्य ने बिना किसी से मदद लिए अपने बल पर विकास किया है। उन्होंने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा ये लोग नहीं बोलेंगे तो अपनी पार्टी में आगे कैसे बढ़ेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.