नीतीश के पलटी मारने पर भड़की भाजपा, कहा- राजग से नाता तोड़ना धोखा, जनता माफ नहीं करेगी

0 489

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने को बहुत बड़ा धोखा करार दिया और कहा कि प्रदेश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में राजग के तहत हम सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जो बहुमत था वह राजग में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था।

जायसवाल ने कहा कि भाजपा के 74 सीट जीतने में कामयाब रहने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था उसका पालन किया गया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा है। यह उस जनादेश के साथ भी धोखा है। यह न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.