लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वाराणसी से पीएम मोदी लड़ेंगे चुनाव

0 298

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पीएम मोदी समेत 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भाजपा ने शनिवार शाम जारी की। मालूम हो कि पिछले दिनों बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक चली थी, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत दिग्गज नेता शामिल हुए थे। बीजेपी की पहली लिस्ट में 100 से अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कुछ दिनों बाद हो सकता है। अभी मुख्य चुनाव आयुक्त विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु आदि के दौरे हो चुके हैं और सभी राज्यों के दौरे होने के बाद तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। गुरुवार रात बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अगले देर रात तीन-साढ़े तीन बजे तक चली थी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया था। बीजेपी की अहम बैठक में पीएम मोदी के अलावा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम मोहन यादव समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उत्तर प्रदेश की लगभग 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की गई थी। इसमें से आधी सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया जा सकता है। यूपी में बीजेपी अपना दल (एस) को दो, जयंत चौधरी की आरएलडी को दो, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को एक और संजय निषाद के दल को एक सीट दे सकती है। बाकी सीटों पर बीजेपी खुद के उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गंभीर और जयंत सिन्हा
इससे पहले, बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई। पूर्व मंत्री और हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से उन्हें मुक्त करने का अनुरोध किया है और इसी के साथ वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे। कहा जा रहा है कि भाजपा कई नए नेताओं को टिकट देने पर विचार कर रही है और कुछ अन्य मौजूदा सांसदों ने भी पार्टी से कहा है कि वे अन्य संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे। इससे पहले दिन में भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने भी कहा कि उन्होंने पार्टी से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने के लिए कहा है ताकि वह अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.