तेलंगाना में BJP के प्रदर्शन से PM मोदी गदगद, MLC चुनावों में पारी के प्रदर्शन से खुश

0 208

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ‘अभूतपूर्व समर्थन’ देने के लिए बीते गुरुवार को राज्य की जनता को धन्यवाद दिया और बड़ी लगन के साथ लोगों के बीच काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। भाजपा ने तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) की तीन सीट में से दो पर जीत दर्ज की है।इस बाबत PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं तेलंगाना के लोगों को एमएलसी चुनाव में इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई।” प्रधानमंत्री ने आगे यह भी कहा कि, ”मुझे गर्व है कि पार्टी के कार्यकर्ता बहुत परिश्रम के साथ लोगों के बीच काम कर रहे हैं।”

इसी तरह एक अन्य पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में MLC (स्नातक) चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवारों की जीत का स्वागत किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “विजयी उम्मीदवारों को बधाई। केंद्र और आंध्र प्रदेश में राजग की सरकारें राज्य के लोगों की सेवा करती रहेंगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।”

इस बाबत आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव (स्नातक) में राजग उम्मीदवार ए राजेंद्र प्रसाद और पी राजशेखरम ने जीत हासिल की, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एमएलसी चुनाव (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) में जीत हासिल की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.