मुलायम की आत्मा की शांति के लिए सैफई में पूजा, अयोध्या-काशी से बुलाए गए ब्राह्मण

0 169

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 11वें दिन शुक्रवार (21 अक्टूबर) को उनके पैतृक गांव सैफई में शांति पाठ और हवन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या और काशी से ब्राह्मणों को बुलाया गया है। शांति पाठ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शांति पाठ और हवन पूजन के कार्यक्रम में सैफई परिवार एक साथ दिखाई दिया।

शांति पाठ में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, अपर्णा यादव शामिल हुए थे। इसके साथ ही धर्मेंद्र यादव और प्रतीक यादव भी पूजन कार्यक्रम में पहुंचे। बता दें कि आज सैफई में हो रहे शांति पाठ कार्यक्रम के साथ सपा ने पूरे राज्य में भी जिला मुख्यालयों पर ‘नेताजी’ की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की हैं। इस शांति पाठ के हवन पूजन के लिए अयोध्या, वाराणसी से ब्राह्मणों को सैफई बुलाया गया है, जो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर नेताओं का ताँता लगा हुआ है। हर कोई ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और आत्मा की शांति के लिए पाठ कर रहा है।

बता दें कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीते 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में देहांत हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित पूरे देश के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके दूसरे दिन 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सैफई में किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.