BRICS Summit: दिल्ली में आज से रविवार तक ट्रेनों पर बड़ा असर, कई EMU रद्द और राजधानी समेत इन ट्रेनों के बदले रूट; देखें पूरी लिस्ट

0 32

नई दिल्ली: राजधानी में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। शुक्रवार से रविवार तक कई लोकल ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के चलते लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और संचालन की स्थिति जरूर जांच लें।

राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव

सुरक्षा कारणों से रांची राजधानी, सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से चलने की भी संभावना है।

शुक्रवार को 5 ईएमयू ट्रेनें रहेंगी रद्द

शुक्रवार को पांच ईएमयू ट्रेनों का संचालन पूरी तरह निरस्त रहेगा।

  • पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू (64015)
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429)
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64433)
  • नई दिल्ली-पलवल महिला विशेष ईएमयू (64492)
  • पुरानी दिल्ली-शामली ईएमयू (64491)

शनिवार को 11 ईएमयू और मेमू ट्रेनें बंद

शनिवार को कुल 11 ईएमयू और एमईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।

  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64425)
  • नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64432)
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429)
  • नई दिल्ली ईएमयू (64433)
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64441)
  • नई दिल्ली-पलवल महिला विशेष ईएमयू (64492)
  • नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64410)
  • गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64443)
  • पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद एमईएमयू (64418)
  • गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64445)
  • पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64412)

रविवार को 8 ईएमयू ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रविवार को आठ ईएमयू ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

  • पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64053)
  • गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64439)
  • बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू (64071)
  • नई दिल्ली-पलवल ईएमयू (64078)
  • साहिबाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64411)
  • गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू (64031)
  • पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64406)
  • नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64426)

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

BRICS सम्मेलन के दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का निर्धारित समय और ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.